नागरिकता बिल पर बवाल जारी, लेकिन कर्फ्यू में ढील इंटरनेट रहेगा बंद !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज नागरिकता बिल के कानून बनने के बाद इस बिल का लगातार पूर्वोत्तर के लोग विरोध कर रहे हैं पूर्वोत्तर में बवाल और हंगामे के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज नागरिकता बिल के कानून बनने के बाद इस बिल का लगातार पूर्वोत्तर के लोग विरोध कर रहे हैं पूर्वोत्तर में बवाल और हंगामे के साथ-साथ देश के अलग अलग हिस्सों में भी नागरिकता बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, त्रिपुरा, असम, में सेना तैनात कर दी गई है और कर्फ्यू भी लागू किया गया है, लेकिन बताय जा रहा है कि, फिलहाल असम में शांति का माहौल है।

सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कर्फ्यू में ढील

वहीं बताया जा रहा है कि गुवाहाटी में आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है। लेकिन   मोबाइल इंटरनेट और मैसेजिंग सेवा आज भी बंद रहेगी, इससे पहले नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद गुरुवार शाम से ही इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी,ताकी कहीं कोई अप्रिय घटना ना घटे।

।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *