नागरिकता संशोधन कानून पर फूटा इस नेता का गुस्सा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन बिल दोनों सदनों में पास होने के बाद अब कानून बन चुका है। जिसके बाद बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन बिल दोनों सदनों में पास होने के बाद अब कानून बन चुका है। जिसके बाद बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने बिल का विरोध करते हुए केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा। मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा की केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून लागू करने को लेकर जितनी जल्दबाजी की है, अगर उतनी ही जल्दबाजी महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिए कानून बनाने में दिखाई होती तो ये बेहतर होता। इस दौरान मायावती ने ये भी कहा कि, महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर राज्यों को केवल पत्र भर लिख देने से इसका कोई सार्थक हल नहीं निकल सकता है।

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बसपा नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ रही है और सदन में इसके विरुद्घ वोट भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *