ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना इन दिनों काफी चर्चाओं में है। इसकी वजह भी हम आपको बतातें हैं। दरअसल, प्याज की कीमतों में निरंतर आ रहे उछाल को लेकर इस कपल ने कुछ ऐसा किया, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर इनकी वाहवाही होना शुरू हो गया है।
https://www.instagram.com/p/B5-n4WOFwoh/?utm_source=ig_embed
ट्विंकल खन्ना ने अपने सोशल अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर प्याज के इयरिंग हैं। ये तस्वीर अक्षय कुमार द्वारा दिए गए एक खास तोहफे की है, फोटो के कैप्शन में ट्विंकल ने लिखा कि, मेरे पार्टनर कपिल शर्मा के शो में परफॉर्म करके वापस आए और बोले ‘वो ये चीज करीना कपूर को दिखा रहे थे, मुझे नहीं लगता वो इससे कुछ खास इंप्रेस हुई है, लेकिन मुझे पता था कि तुम्हें ये जरूर पसंद आएगा। इसलिए मैं ये तुम्हारे लिए ले आया। कभी कभी छोटी-छोटी और भोली-भाली बातें आपके दिल को छू जाती हैं।
