ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: किसी के अच्छे दिन आए या ना आए लेकिन लगता है नवजोत सिंह सिद्धू के अच्छे दिन आने बाले है दरअसल कयास लगाए जा रहे हैॆ कि जल्द ही नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से पंजाब कैबिनेट में जोरदार वापसी करेंगे,यही नहीं नवजोत सिंह सिद्धू की पंजाब का डिप्टी CM भी बनाया जा सकता है।
प्रियंका गांधी चाहती हैं सिद्धू बने डिप्टी CM
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चाहती हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का डिप्टी CM बनाया जाए और इस को लेकर प्रियंका कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी बात कर चुकी हैं। कहा जा रहा है कि, कैप्टन सरकार से कई विधायक नाराज हैं और नाराज विधायकों की अगुवाई खुद सिद्धू कर रहे हैं, इसी वजह से नवजोत सिंह सिद्धू की कैबिनेट में वापसी करवाने की तैयारी है
इस्तीफे के बाद भी मिलता है वेतन- भत्ता
बतादें नवजोत सिंह सिद्धू ने 20 जुलाई को कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था, बावजूद इसके सिद्धू के वेतन- भत्ते कैबिनेट मंत्री के हिसाब से ही तैयार हो रहे हैं। इसके पीछे का कारण ये बताया जा रही है कि पंजाब सरकार ने उनके इस्तीफे को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।

