बर्फ की चादर में लिपटे हिमाचल के पहाड़, तस्वीरें देख जाने को मचल उठेगा मन

ऑनालइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आखिर वो समय आ गया है जिसका हिमाचल के लोगों और खासकर पर्यटकों को बेसब्री से इंतजार था। जी हां, हिमाचल के…

ऑनालइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आखिर वो समय आ गया है जिसका हिमाचल के लोगों और खासकर पर्यटकों को बेसब्री से इंतजार था। जी हां, हिमाचल के पहाड़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी की खबर मिलते ही प्रदेश सैलानियों का तांता लग गया है। पर्यटकों की मौज लग गई। देश-विदेशों से लोग हिमाचल पहुंच रहे हैं और बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे है।

आपको बता दें, कि हिमाचल प्रदेश के फेसम टूरिस्ट प्लेस मनाली में भी जबरदस्त बर्फबारी हुई है। वहीं, पहाड़ों की रानी शिमला ने आसपास के इलाकों में भी हुई बर्फबारी के चलते बर्फ की सफेट चादर ओढ़ ली है।

SNOWFALL
अधिकारियों का कहना है कि, बर्फबारी के चलते ऊपरी शिमला जिले के कुछ टूरिस्ट स्पॉट्स से संपर्क टूट गया है। वहीं, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, शिमला, मंडी, सिरमौर और चंबा जिलों के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जबकि मध्य और निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है।

snw2

भारी बर्फबारी के कारण रोहतांग सहित लाहुल और जलोड़ी जोत मार्ग बंद हो गए हैं। आनी का संपर्क भी जिला मुख्‍यालय से कट गया है। रोहतांग दर्रे में भारी हिमपात के साथ मनाली के सोलंगनाला, कोठी, पलचान, कुलंग व मझाच गांव में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध क्षेत्र ‘शिमला’ में भी हल्की बारिश हुई है, जिसके चलते तापमान लुढ़क गया है।  बर्फबारी की खबर फैलते ही पर्यटक कुफरी, मशोबरा और नरकंडा में लोग पहुंचने लगे है।

manl;i

वहीं हिमाचल में बर्फबारी के चलते काफी ठंड बढ़ गई। तो देर किस बात की आप भी अपने बैग पैक कीजिए और रवाना हो जइए. बर्फबारी आनंद लेने के लिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *