ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देशनिर्भया के आरोपियों को सजा देने की इंतजार कर रहा है। दोषियो को सजा देने में लगातार देरी हो रही है। पहले माना जा रहा था कि, आरोपियो को फांसी की सजा आगामी तीन-चार दिनों के अंदर हो जाएगी। लेकिन दोषियों के एक बार फिर से अपील करने के कारण सजा में देरी हो रही है। दरअसल, चार दोषियों में से एक की पुनर्विचार याचिका का विरोध किया है, जिस पर 17 दिसंबर को सुनवाई की जानी है।
नहीं, चारों दोषियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट में निर्भया के माता- पिता भी मौजूद थे। वही, सुनवाई के बाद आशा देवी ने कहा कि वो न्याय के लिए लगातार लड़ती रहेंगी। आगे कहा कि, दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए मैंने 7 साल का लंबा इंतज़ार किया है ऐसे में मैं सात दिन और रुक सकती हैं। मैं न्याय के लिए लगातार लड़ती रहुंगी।

