ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में नाबालिग लड़कियों और महिलाओं से दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहे है। ऐसा ही एक मामला पलवल से सामने आया है, जहां रात के समय दो दंरिदों ने दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा का अपहरण करके उसके साथ रेप किया और अश्लील फोटो लिए।
जांच अधिकारी एएसआई मुन्नी देवी ने बताया कि 15 वर्षीय पीड़िता छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वो दसवीं कक्षा की छात्रा है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 8 अक्टूबर की रात को छात्रा अपनी ताई के घर खाना बनवाने के लिए गई थी, क्योंकि ताई के घर पर कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। पीड़िता उसी रात करीब साढ़े 9 बजे पैदल अपने घर वापस आ रही थी, तो रास्ते में गांव रामगढ़ी (यूपी) निवासी लालाराम पीडि़ता के मुंह को बंद कर ताई के घर के पीछे ले गया, जहां पर गांव थंथरी निवासी कालु उर्फ लेखराज भी मौजूद था।
लालाराम ने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया और कालू उर्फ लेखराज ने अश्लील फोटो लिए। कालु ने पीड़िता को धमकी दी कि अगरउसने इस बारे में किसी को बताया तो फोटो को सोशल मिडिया पर वायरल कर दूंगा। जिससे डर कर पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया, बल्कि दो महिने बाद अपनी आपबीती चाची को बताई। जिसके बाद परिजनों की मदद से मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


