ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- पटियाला हाउस कोर्ट में आज निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुबह 10 बजे से पेशी होनी थी जिसे अब टाल दिया गया है। दोषियों के डेथ वारंट जारी करने की मांग पर पटियाला हाउस कोर्ट के जज ने कहा कि मुझे सुप्रीम कोर्ट से जानकारी मिली है कि अक्षय की पुनर्विचार याचिका को स्वीकार कर लिया गया है और इस पर 17 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं पटियाला हाउस कोर्ट में आज होने वाली सुनवाई अब 18 दिसंबर को की जाएगी।
पटियाला हाउस कोर्ट में होगी 18 दिसंबर को सुनवाई
सुरक्षा कारणों के कारण चारों दोषी तिहाड़ जेल में ही रहेंगे और वहीं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी करेंगे। इस बीच पटियाला हाउस कोर्ट में निर्भया के माता-पिता और उनके वकील भी मौजूद रहेंगे।
पुनर्विचार याचिका पर 17 को सुनवाई
वहीं निर्भया के एक गुनहगार अक्षय ने अपनी फांसी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है। अक्षय की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 17 दिसंबर को सुनवाई होनी है।

