ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेवाड़ी जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब आसमानी बिजली गिरने से 13 वर्षीय बच्ची की जान चली गई। इस दौरान बच्ची की मां भी वहीं मौजूद थी। लेकिन वह बाल-बाल बच गई। घटना जिले के बिठवाना गांव की है।
यहां बीते दिन जिले में झमाझम बारिश हुई और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली का कहर भी बरपा। वहीं जिले के बावल इलाके में जमकर ओलावृष्टि भी हुई।

