उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे कष्ट निवारण समिति की पहली बैठक में

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत में लघु सचिवालय के द्वितिय तल सभागार में नई सरकार के दौर की जिला कष्ट निवारण समिति की पहली बैठक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत में लघु सचिवालय के द्वितिय तल सभागार में नई सरकार के दौर की जिला कष्ट निवारण समिति की पहली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्याक्षता हरियाणा उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने की।

dushyant

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि कष्ट निवारण समिति जिले का सबसे सम्मानित सदन है। यहां शिकायतकर्ता की शिकायत का समाधान करने का भरसक प्रयास किया जाता है ताकि जिले की जटिल समस्याओं का समाधान भी समय रहते किया जा सके। जिला प्रशासन के समक्ष कोई जटील समस्या आ रही है तो उसका समाधान जिला कष्ट निवारण समिति के माध्यम से किया जाता है। उन्होंने जहां अधिकारियों को पूरी तैयारियों के साथ इस बैठक में भाग लेने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने लोगों से यह अनुरोध भी किया कि वे जो समस्याएं अदालतों या उपभोक्ता फोरम में विचारधीन हो उन्हें इस समिति की बैठक के पटल पर ना रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *