ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रेवाड़ी के गांव बिठवाना में आसमानी बिजली गिरने से एक 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके साथ जा रही मां बाल- बाल बच गई। हादसा तब हुआस, जब बृहस्पतिवार की शाम चार बजे एकाएक आसमान में घने बादल छाये और तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश हुई।
बताया जा रहा है कि बिठवाना की 13 साल की रिया अपनी मां के साथ शाम को पशु चारा लाने के लिए खेत की ओर निकली थी। जिस समय आसमानी बिजली गिरी, उस समय मां-बेटी के बीच फासला था। बिजली गिरते ही झुलस कर रिया की मौत हो गई। जिसके बाद शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए और रिया को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, बरसात से शहर पूरी तरह से जलमग्र हो गया।

