पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट ने 24 न्यायिक अधिकारियों का किया प्रमोशन, पढ़े कौन- कौन है शामिल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट की सिफारिश पर हरियाणा सरकार ने 24 न्यायिक अधिकारियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट की सिफारिश पर हरियाणा सरकार ने 24 न्यायिक अधिकारियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर प्रमोशन दी है। जिन अधिकारियों को प्रमोशन दी गई है, उनमें सिविल जज एवं मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट, सिरसा के सुनील जिंदल, पंचकूला के रोहित वत्स, सोनीपत के निशांत, गुरूग्राम के सिविल जज अमित सहरावत, चंडीगढ ज्यूडिशियल अकादमी की फैकल्टी मैम्बर डॉ० नंदिता कौशिक, हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के संयुक्त सदस्य सचिव मनपाल रामावत, विधि एवं विधायी विभाग की ओएसडी नताशा शर्मा शामिल हैं।

promotion2

इसी तरह, चंडीगढ के मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट अभिषेक फुटेला, गुरूग्राम के मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट नरेन्द्र सिंह, एसएसएससी चंडीगढ के सदस्य सचिव मनप्रीत सिंह, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, पंचकूला के सचिव विवेक गोयल, झज्जर के विकास गुप्ता, नारनौल के सूर्य चंद्र कांत, रेवाड़ी के मोहित अग्रवाल, हिसार की निधि बंसल, पलवल के सिविल जज सुखप्रीत सिंह।

पानीपत के सिविल जज तरूण सिंगल, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, फतेहाबाद की सचिव नेहा नोहरिया, फतेहाबाद की सिविल जज अर्चना यादव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, फरीदाबाद की सचिव मोना सिंह, फरीदाबाद के सिविल जज सुनील कुमार-॥, भिवानी की सिविल जज ज्योति लांबा, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, जींद के सचिव डॉ० अशोक कुमार तथा रजिस्ट्रार रीयल एस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के सुनील कुमार दीवान शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *