12वीं के छात्र ने पिता की रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत में एक 12वीं के छात्र ने अपने पिता की रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। मृतक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत में एक 12वीं के छात्र ने अपने पिता की रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। मृतक का पिता निजी कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। छात्र ने गोली क्यों मारी इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

दरअसल, देशराज कालोनी की ये घटना बताई जा रही है, जहां अजय ने अपने पिता की रिवॉल्वर से खुद को गोली मार दी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *