सीसीटीवी में कैद हुई हरियाणा पुलिस की शर्मनाक करतूत !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के पंचकूला से पुलिस का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है इस सीसीटीवी फुटेज  में एक पुलिसकर्मी महिला से पैसे ले रहा है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के पंचकूला से पुलिस का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है इस सीसीटीवी फुटेज  में एक पुलिसकर्मी महिला से पैसे ले रहा है। साथ ही महिला के साथ छेड़छाड़ भी करता दिखाई दे रहा है। इस फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपी एसएचओ को सस्पेंड कर दिया है, साथ ही एक होमगार्ड को गिरफ्तार भी कर लिया है।

अपने बयानों से पलटी महिला मैनेजर

वहीं जब मामले में सैलून की महिला मैनेजर से पूछताछ की गई तो वह अपने बयानों से पलट गई। लेकिन अभी भी पुलिस सैलून मालिक के बयानों और मामले की वीडियो, ऑडियो के आधार पर जांच करेगी।

सैलून मालिक ने की थी पुलिस से शिकायत 

जानकारी के मुताबिक पंचकूला एमडीसी के एक सैलून मालिक ने पुलिस में शिकायत की थी कि, इंस्पेक्टर रविकांत के कहने पर होमगार्ड जश्न उनके पास हर महीने 10 हजार रुपए मंथली लेने आता हैवहीं अब पुलिस ने  सैलून के मालिक की शिकायत के बाद ये कार्रवाई की है।

मनोहर लाल ने लिया मामले का संज्ञान

वहीं अब इस मामले पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संज्ञान लेते हुए कहा कि SHO पर FIR दर्ज होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *