ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत से उलझने से पहले आतंकी अब दस बार सोच लेंगे, क्योंकि भारत की ताकत अब और बढ़ गई है। जी हां, आधुनिकीकरण की प्रक्रिया के तहत भारतीय सेना को 10 हजार अमेरिकन सिग सउर रायफल की पहली खेप मिलनी शुरू हो गई है।
इसका प्रयोग जम्मू-कश्मीर में आतंकरोधी अभियान में किया जाएगा। इस रायफल के शामिल होने से भारतीय सेना की मारक क्षमता में वृद्धि होगी। क्योंकि, यह रायफल नजदीक से मार करने और दूर से मार करने वाली रायफलों की श्रेणी की सबसे उन्नत तकनीक से लैस है।
बता दें, भारत ने अपने अग्रिम पंक्ति के सैनिकों को अधिक सक्षम बंदूकों से लैस करने के लिए फास्ट ट्रैक प्रक्रियाओं के तहत 72,400 राइफलों के निर्माण का ऑर्डर दिया है।


