ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार ने अब तक मंत्रालयों का बंटवारा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि,डिप्टी सीएम के पद को लेकर पेच फंसा हुआ है। इसके अलावा उद्धव सरकार में शामिल कांग्रेस कुछ खास मंत्रालय अपने पास रखना चाहती है, इस पर भी तीनों दलों में आम सहमति नहीं बन पाई है।
जानकारी के मुताबिक पूरा पेच डिप्टी सीएम के पद को लेकर फंसा हुआ है। इसी के चलते मंत्रालयों का बंटवारा नहीं हो सका है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने जानकारी देते हुए बताय कि, शिवसेना गृह और शहरी विकास मंत्रालय अपने पास रखना चाहती है, जबकि एनसीपी सिंचाई,आवास, और वित्त मंत्रालय की मांग कर रही है। वहीं, कांग्रेस राजस्व, ऊर्जा, शिक्षा और पीडब्ल्यूडी जैसे अहम मंत्रालय चाहती है।

