ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज –नागरिकता संशोधन बिल पर राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद कांग्रेस की ओर से आनंद शर्मा ने कहा कि पहले और अब के इस बिल में काफी अंतर है। सबसे बात करने का जो दावा किया जा रहा है, उससे मैं य फिर कोई भी पार्टी सहमत नहीं है। इतिहास इस बिल को कैसे देखेगा, उस बात को तो वक्त ही बताएगा, आनंद शर्मा ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल पर जल्दबाजी क्यों हो रही है, संसदीय कमेटी के पास इसे भेजा जाता और तब लाया जाता तो अच्छा होता।
बिल से होगा लाखों-करोड़ों लोगों को फायदा !
इससे पहले नागरिकता संशोधन बिल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मेैं इस सदन के सामने एक ऐतिहासिक बिल को लेकर आया हूं इस बिल के जो प्रावधान हैं उससे लाखों-करोड़ों लोगों को फायदा होगा।

