ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी .इसरो. के लिए आज का दिन बेहद खास होगा, क्योंकि इसरो श्रीहरिकोटा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लांचिंग पैड से आज दोपहर 3.25 बजे पीएसएलवी सी-48 रॉकेट को लांच करने वाला है।
इसरो लगाएगा आज अंतरिक्ष में अर्द्धशतक
बतादें कल दोपहर बाद 4.40 बजे पीएसएलवी की उड़ान की उल्टी गिनती शुरू हो गई थी। बताया जा रहा है कि पीएसएलवी सी-48 रॉकेट अपनी इस उड़ान के साथ अंतरिक्ष अभियानों का अपना ‘अर्द्धशतक’ पूरा कर लेगा। साथ ही ये श्रीहरिकोटा से छोड़ा जाने वाला भी 75वां मिशन साबित होगा।

