विपक्ष के हल्ला बोल के बीच 12 बजे राज्यसभा में पेश होगा नागरिकता संशोधन बिल, BJP की अग्निपरीक्षा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन बिल कल लोकसभा में पास हो गया है, जिसके बाद आज  राज्‍यसभा में इस बिल पर चर्चा करने के लिए 6…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन बिल कल लोकसभा में पास हो गया है, जिसके बाद आज  राज्‍यसभा में इस बिल पर चर्चा करने के लिए 6 घंटे तक का वक्त दिया गया है। बतादे पहले इस बिल पर 2 बजे चर्चा होनी थी। लेकिन अब बताया जा रहा है कि राज्यसभा में चर्चा का वक्त 12 बजेे का रखा गया है। राज्यसभा में आज शून्यकाल नहीं होगा।

वहीं विपक्ष इस बिल का लगातार विरोध कर रहा है और संविधान विरोधी बता रहा है। तो दूसरी तरफ इस बिल के खिलाफ असम सहित पूर्वोत्तर के कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहा है। वहीं आज इस बिल को लेकर राज्यसभा में विपक्ष की ओर से कई नेता इसमें चर्चा करेंगे जिनमें कांग्रेस के कपिल सिब्बलऔर आनंद शर्मा. टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन, डीएमके के तिरुची सिवा,  बसपा के सतीश मिश्रा, सपा के जावेद अली खान, आप पार्टी के संजय सिंह एनसीपी के प्रफुल पटेल, और राजद की तरफ से मनोज झा इस बिल पर चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *