तीसरे T20 Final मैच में बड़ा बदलाव, इन 3 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी टीम इंडिया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे T20 मैच की सीरीज में दोनों टीमें 1 -1 की बराबरी पर है |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे T20 मैच की सीरीज में दोनों टीमें 1 -1 की बराबरी पर है | अब दोनों टीमों के बीच कल यानि 11 दिसंबर को आखिरी T20 Final मैच मुंबई के मैदान में खेला जाएगा | इस मैच को जीतने के लिए दोनों टीमें अपनी पूरी जान लगाएगी | पिछले मैच में हार को लेकर भारतीय टीम इस मैच में बड़ा बदलाव कर सकती है | 11 दिसंबर को होने वाले मुकाबले में मनीष पांडे, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी को खेलते हुए मुंबई के मैदान में देखा जा सकता है |

India Team

1. रोहित शर्मा

भारत के तूफानी बल्लेबाज रोहित शर्मा वेस्ट इंडीज के खिलाफ पिछले दोनों मैचों में फ्लॉप रहे | जिसके कारण भारतीय टीम को दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा था | लेकिन इस सीरीज के आखिरी और फाइनल T20 मैच में रोहित को अच्छे रन बनाने का बेहतरीन मौका है | जिसके बावजूद भारतीय टीम आसानी से बड़ा स्कोर हासिल कर सकती है |

ROHIT

2. केएल राहुल

तो वहीँ केएल राहुल का बल्ला हैदराबाद में चला था | लेकिन तिरुवनंतपुरम में उनका बल्ला केवल 11 रन तक ही सिमित रह गया | अब मुंबई के मैदान में केएल राहुल को अच्छी पारी खेलने का प्रयास करना होगा | तभी सीरीज के फ़ाइनल मैच में आसानी से जीत दर्ज करके टी20 सीरीज अपने नाम होगी |

K.L Rahul

3. विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय फॉर्म में चल रहे है | कोहली ने हैदराबाद मैच में ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर भारत को जीत दिलाई थी | तो वहीँ तिरुवनंतपुरम में कोहली का बल्ला कुछ ख़ास नहीं चल पाया जिसकी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा | इस मैच में केवल 17 रन ही बना सके | आपको बता दे की मुंबई के मैदान में कोहली का रिकॉर्ड काफी अच्छा है | उम्मीद है की मुंबई के मैदान में एक बार फिर से उनका बल्ला चल सकता है |

kohli

4. ऋषभ पंत

भारतीय टीम के नए विकेटकीपर ऋषभ पंत इस सीरीज में इतनी अच्छी लय में नहीं दिखाई दे रहे | लेकिन इस T20 फाइनल मैच उन्हें एक बार फिर मौका मिल सकता है | अब मुंबई के मैदान में पंत को लय बरक़रार रखने का प्रयास करना होगा ताकि खुद को एक बार फिर से साबित कर सके |

Pant

5.मनीष पांडे

मनीष पांडे को इस सीरज में पहले 2 मैचों में खेलने का मौका नहीं मिल पाया | लेकिन भारतीय टीम बदलाव के तौर पर मनीष पांडे को T20 फाइनल खेलने का मौका दे सकती है | मनीष पांडे अंत के ओवरों में आसानी के साथ बड़े-बड़े शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं |

manish panday

6.शिवम दुबे

शिवम दुबे भारतीय टीम के नए आलराउंडर खिलाड़ी है | शिवम् दुबे ने तिरुवनंतपुरम में ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी बल्लेबाजी की प्रतिभा सबको दिखाई | अब वो अपने घरेलु मैदान में खेलने के लिए उतरेंगे | जहां पर वो अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से अच्छा प्रदर्शन करके अपनी टीम को सीरीज जिताने में अहम् भूमिका निभाएंगे | जिसके बाद वो टीम इंडिया में बने रहने का पूरा प्रयास करेंगे |

Dube

7.वाशिंगटन सुंदर

भारतीय टीम के स्पिन आलराउंडर वाशिंगटन भी मुंबई के मैदान में उतरेंगे | वाशिंगटन सुंदर ने गेंदबाजी को लेकर काफी अच्छा प्रदर्शन किया | लेकिन बतौर फील्डर में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा | कप्तान विराट कोहली उन्हें एक और मौका देने का पूरा प्रयास करेंगे | जिससे वो अगली सीरीज में टीम में अपनी जगह पक्की कर सके |

sunder

8.भुवनेश्वर कुमार

चोट के कारण लंबे समय से आराम के बाद टीम में वापसी कर रहे गेंदबाज भुवनेश्वर से इस सीरीज में जितनी उम्मीद थी उतना साबित नहीं हो पाए लेकिन वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज का आखिरी और फ़ाइनल T20 मैच में भुवनेश्वर खुद को पूरी तरह से साबित करेंगे |

Bhuvneshwar kumar

9.कुलदीप यादव

कुलदीप यादव भी मुंबई के मैदान में वेस्ट इंडीज के खिलाफ उतर सकते है | वह लंबे समय के बाद टीम में वापसी कर रहे है | कुलदीप यादव अपनी गेंदबाजी के बल पर रविन्द्र जडेजा से बेहतर साबित करना चाहेंगे | ताकि वो टीम में लंबे समय तक बने रहने के लिए और एक बार फिर से टीम के लिए मैच विनर खिलाड़ी बन जाएँ |

kuldeep

10.मोहम्मद शमी

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस मैच में दीपक चाहर की जगह मौका मिल सकता है | इस सीरीज में दीपक चाहर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए है | इसलिए उनकी जगह अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुंबई के मैदान में खेलते हुए देखा जा सकता है |

shami

11. युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल वो स्पिनर गेंदबाज है जो टीम के लिए महत्वपूर्ण समय पर विकेट हासिल करने में सक्षम रहते है | इसलिए भारत के लिए इस महत्वपूर्ण T20 फाइनल मैच में उनका खेलना तय है | युजवेंद्र चहल एक बार फिर से मुंबई के मैदान में खुद को बेहतरीन साबित करने में कोई भी मौका नहीं छोड़ेंगे |

Chahal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *