ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में एक मात्र फांसी का फंदा तैयार करने में महारत हासिल जेल बक्सर सेंंट्रल जेल को एक हफ्ते के अंदर 10 फांसी के फंदे तैयार करने का ऑर्डर मिला है। हालांकि ये नहीं बताया गया कि इनका इस्तेमाल कहां किया जाएगा। लेकिन अमुमान लगाया जा रहा है कि निर्भया के दोषियों को इन फांमसी के फंदों पर लटकाने की तैयारियां की जा रही हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने कहा कि उन्हें 14 दिसंबर तक 10 फांसी के 10 फंदे तैयार करने का निर्देश मिला है। हालांकि वो नहीं जानते की इसका उपयोग कहां किया जाना है।
अफजल गुरू को भी बक्सर जेल के फंदे से हुई थी फांसी-
अरोड़ा ने बताया कि संसद पर हमले के आरोपी अफजल गुरू को फांसी देने के लिए बक्सर से फंदा भेजा गया था। इसके अलावा उन्हें पटियाला जेल से भी फांसी के फंदे का आर्डर मिला है। उन्होंने बताया कि फांसी के एक फंदे को तैयार करने में लगभग तीन दिन लगते हैं. फांसी के फंदे का ज्यादातर काम हाथ से किया जाता है। आपको बता दें कि फांसी के एक फंदे की कीमत 1725 रुपये है। अब 10 फांसी के फंदे तैयार करने को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि निर्भया के दोषियों को सजा दी जाएगी।


