लोकसभा में पास नागरिकता बिल, कल राज्यसभा की बारी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में पास हो गया है, जिसके बाद मोदी सरकार कल यानी बुधवार को इस बिल को राज्यसभा में पेश करेगी।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में पास हो गया है, जिसके बाद मोदी सरकार कल यानी बुधवार को इस बिल को राज्यसभा में पेश करेगी। बतादें नागरिकता संशोधन बिल को जेडीयू शिवसेना,बीजेडी, दलों ने अपना बीजेपी को समर्थन दिया दिया है। लोकसभा में बिल के पक्ष में 311 वोट पड़े,जबकि विपक्ष में 80 वोट पड़े जिसके बाद मोदी सरकार की राज्यसभा में भी राह आसान मानी जा रही है।

इस विधेयक से मुस्लिम समुदाय को बाहर रखा गया

नागरिकता संशोधन विधेयक में पाकिस्तान , अफगानिस्तान बांग्लादेश ,इसाई, सिख,हिंदू ,जेैन बौद्ध और पारसी समुदाय को भारतीय नागरिकता देने का प्रस्ताव है, साथ ही इस बिल से मुस्लिम समुदाय को बाहर रखा गया है।

राज्यसभा में बेहतर हुई एनडीए की ताकत 

बतादें पिछले कुछ सालों में एनडीए की ताकत राज्यसभा में बेहतर हुई है, राज्यसभा में कुल 245 सदस्य  हैं। वहीं पांच सीटें रिक्त हैं, जिसके कारण  कुल सदस्यों की संख्या 240 है, मसलन ये कि अगर सदन के सभी सदस्य मतदान करें तो बहुमत के लिए 121 वोट की जरूरत पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *