चलती ट्रेन में प्रशासन से बार-बार मदद मांगने पर भी नहीं आया कोई आगे, युवक की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भिवानी में प्रशासन की लापरवाही से एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। हालांकि मौत से पहले युवक ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भिवानी में प्रशासन की लापरवाही से एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। हालांकि मौत से पहले युवक ने पुलिस सहायता कक्ष को फोन लगाकर आप बीती सुनाकर मदद मांगी थी, लेकिन प्रशासन की तरफ से किसी भी तरह की कोई मदद नहीं मिली और उसकी मौत हो गई। अब रोहित के पिता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि गुनहागारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो।

murder

मृतक रोहित के पिता राजकुमार का कहना है कि उनका बेटा 28 वर्षीय रोहित एक दवा की निजी कंपनी में काम करता था। रोहित अपनी कंपनी के किसी काम से पुणे गया था। दो दिन पहले वो पुणे से दिल्ली के लिए गोवा लिंक एक्सप्रैस ट्रेन वापस आ रहा था तो उस पर कुछ लोगों ने हमला किया।

राजकुमार ने कहा कि उसके फोन से कुछ रिकॉर्डिंग मिली है, जिससे साबित होता है कि उसको 2 लड़को और एक औरत से जान का खतरा था। जिसकी वजह से उसकी मौत हुई। उन्होंने कहा कि रोहित के शरीर पर 3 तेजधार हथियार के निशान भी मिले। राजकुमार ने कहा कि उनके बेटे की मौत की सूचना उन्हें आगरा पुलिस ने दी।

पिता ने बताया है कि रोहित के फोन से रिकॉर्डिंग मिली है, जिससे सामने आता है कि रोहित ने अपने आप को बचाने के लिए रेलवे सहायता केंद्र और पुलिस सहायता केंद्र से बार-बार गुहार लगाई थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो पाई। पिता का कहना है कि अगर समय पर उसके बेटे को सहायता मिल जाती तो शायद उनका बेटा बच जाता। झांसी और ग्वालियर के बीच सहायता मांगने के बाद भी किसी ने मदद नहीं की और अगली सुबह उसकी लाश आगरा कैंट में मिली। उन्होनें आरोप लगाया कि उनके पुत्र की हत्या की गई है। उन्होंने भिवानी के पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की बात भी कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *