ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जननायक जनता पार्टी की आज प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक सिरसा में होने जा रही है। बैठक की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला करेंगे।
आज जेजेपी की स्थापना दिवस पर सिरसा की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी के मल्टीपर्पज हाल में बैठक बुलाई गई है। बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारियों को न्योता दिया गया है। माना जा रहा है कि आज की बैठक में कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। बैठक में दिल्ली में विधानसभा चुनाव का अहम मुद्दा उठ सकता है, इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा संभव है।
