दुष्यंत चौटाला का धूमधाम से हुआ उनके पैतृक गांव में स्वागत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब एवं राजस्थान की सीमा से सटा हरियाणा का गांव चौटाला। रविवार को इस गांव ने एक और इतिहास लिख दिया। गांव…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब एवं राजस्थान की सीमा से सटा हरियाणा का गांव चौटाला। रविवार को इस गांव ने एक और इतिहास लिख दिया। गांव का छोरा एवं प्रदेश का डिप्टी सीएम दुष्यंत का जो स्वागत गांव में किया गया, अब तक ऐसा कभी नहीं हुआ था। गांव की हर-गली एवं चौक पर सिर्फ दुष्यंत के ही चर्चे थे।

JJP

ग्रामीणों ने अपने लाडले दुष्यंत के स्वागत में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी। गांव के मुख्य द्वार पर पहुंचने पर दुष्यंत पर फूल बरसाए गए। दुष्यंत को ऊंट पर बैठाया और समस्त ग्राम वासी नाचते-गाते हुए दुष्यंत को सभा स्थल तक लेकर गए। ठेठ ग्रामीण गाजे-बाजे के साथ दुष्यंत का स्वागत ऐसे किया जा रहा था कि मानो कोई नायक आया हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *