सोनिया गांधी नहीं मनाएंगी अपना 73वां जन्मदिन, वजह है बड़ी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में महिलाओं के साथ बढ़ रही दरिंदगी को लेकर तनाव का माहौल है। वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी देश…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में महिलाओं के साथ बढ़ रही दरिंदगी को लेकर तनाव का माहौल है। वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं से काफी आहत हैं। अब उन्होंने फैसला लिया है कि वे कल यानी 9 दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी।

बता दें, सोनिया सोमवार को 73 साल की हो जाएंगी। मिली जानकरी के अनुसार वे महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध से काफी आहत हैं और इसलिए वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *