चैन की नींद सो रही थी बेटी, बाप ने बना डाला हवस का शिकार और फिर..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आए दिनों दिल को दहलाने वाले मामले सामने आते रहते हैं। वहीं रोहतक में भी ऐसा ही मामला सामने आया है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आए दिनों दिल को दहलाने वाले मामले सामने आते रहते हैं। वहीं रोहतक में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पिता ने बलात्कार जैसे घिनौने अपराध को छिपाने के लिए अपना बेटी को जहर देकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

rape

पुलिस के अनुसार, आरोपी को शुक्रवार को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि, आरोपी फैक्‍ट्री में काम करता है और उसकी पत्नी के साथ तनावपूर्ण संबंध हैं। पति-पत्नी पिछले छह महीने से रोहतक शहर में अलग-अलग रह रहे थे। आरोपी के चार बच्चों में एक नौ साल की बेटी भी थी, जिसके साथ उसने इस घटना को अंजाम दिया।

rape

बच्चे रात में अपने पिता के घर पर ही सोते थे और वह सुबह काम पर जाने से पहले वह बच्चों को पत्नी के पास पर छोड़ देता था।  27 और 28 नवंबर की दरमियानी रात में आरोपी ने अपनी बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। इस बीच कहीं वह अपनी मां को इस घटना के बारे में न बता दे, इसलिए उसने उसे जान से मारने की साजिश रच डाली। वहीं बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *