ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : उन्नाव में रेप के बाद जलाई गई पीड़िता ने कल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया।दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता का इलाज चल रहा था । बतादें तीन दिन पहले उन्नाव में 5 आरोपियों ने पीड़िता पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया था।
10 बजे होगा अंतिम संस्कार
वहीं अब उन्नाव गैंग रेप पीड़ित का शव पउन्नाव पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि, शव का 10 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा, इस दौरान पीड़िता के परिजनों ने कहा कि जब तक यूपी के मुख्यमंत्री नहीं आएंगे, तब तक हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। अंतिम संस्कार की बात पर परिजनों ने कहा कि, पीड़ित के शव को दफनाया जाएगा और वहीं उसका स्मारक भी बनेगा ।प्रधानमंत्री आवास आवास योजना फंड से पीड़िता के परिवार के लिए 25 लाख के मुआवजे का ऐलान हुआ है. साथ ही सरकार ने पीड़िता के परिजनों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने का भरोसा दिया है।

