ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उन्नाव में रेप के बाद जलाई गई पीड़िता ने देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता का इलाज चल रहा था। बतादें दो दिन पहले उन्नाव में 5 आरोपियों ने पीड़िता पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया था। वहीं अब रेप पीड़िता की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद उसके भाई ने कहा कि, मेरी बहन के शव में जलाने लायक कुछ भी नहीं बचा है, उसे दफनाया जाएगा। आरोपियों में से एक पीड़िता के साथ हुए गैंगरेप का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।
पीड़िता का शरीर 95 फीसदी जल चुका था
इससे पहले पीड़िता को गुरुवार को इलाज के लिए एयरलिफ्ट के जरिए लखनऊ से दिल्ली लाया गया था। पीड़िता का शरीर 95 फीसदी जल चुका था। वहीं सफदरजंग अस्पताल के प्रवक्ता ने उन्नाव रेप पीड़िता के निधन की पुष्टि की है।

