ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तेलंगाना में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी सभी चार लोग पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए हैं। हैदराबाद में जिस हाइवे पर महिला वेटनरी डॉक्टर से दरिंदगी के बाद जला दिया गया था, उसी जगह पर पुलिस ने चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर मार गिराया। देश के हर कोने से इन आरोपियों को तुरंत सज़ा देने की मांग हो रही थी।

दरअसल, रिमांड के दौरान पुलिस चारों आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई थी। पुलिस पूरे घटना को आरोपियों की नजर से समझना चाह रही थी। इसी बीच इन चारों ने पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गोलियां चलाई। इसी बीच चारों आरोपी वहीं ढेर हो गए। इस एनकाउंटर में कई पुलिस वाले भी घायल हो गए हैं।
Hyderabad: Locals had showered rose petals on Police personnel at the spot where accused in the rape and murder of the woman veterinarian were killed in an encounter earlier today pic.twitter.com/66pOxK1C2b
— ANI (@ANI) December 6, 2019
आरोपियों के एनकांउटर के बाद देश में खुशी का माहौल है। यहां तक की हैदराबाद में मुठभेड़ स्थल पर लोगों ने पुलिस के साथ जश्न मनाया है। लोगों ने घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों पर फूल भी बरसाए हैं। राजनेताओं से लेकर फिल्मी सितारे अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि, अब जाकर डॉक्टर को न्याय मिला।
