इंसानियत पर हावी, हैदराबाद जैसी हैवानियत, एक और गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जलाया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उन्नाव में एक बार फिर मानवता शर्मशार होती दिखाई दी, जहां पर गैंगरेप पीड़िता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उन्नाव में एक बार फिर मानवता शर्मशार होती दिखाई दी, जहां पर गैंगरेप पीड़िता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि, 5 आरोपियों ने गांव के बाहर खेतों में युवती को जलाने की कोशिश की,वहीं मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों में से 3 आरोपियों को पकड़ लिया है,  जबकि बाकी 2 आरोपियों की तलाश जारी है। बतादें पीड़ित युवती 90 फीसदी जल चुकी है और उसकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है।

पीड़िता को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया 

युवती की गंभीर हालात को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है, बतादें रेप पीड़िता के साथ इस साल मार्च में रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। जलाने वालों में रेप के दो आरोपी भी शामिल हैं।

घटना पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

वहीं इस घटना पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया, जिसमें प्रियंका ने लिखा कि, कल देश के गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने साफ-साफ झूठ बोला कि यूपी की क़ानून व्यवस्था अच्छी हो चुकी। हर रोज ऐसी घटनाओं को देखकर मन में रोष होता है, बीजेपी नेताओं को भी अब फर्जी प्रचार से बाहर निकलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *