ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बुधवार को श्रीनगर में हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से झज्जर के मुंदसा गांव का लाल अमित शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि, शहीद के पार्थिव शरीर को आज शाम तीन बजे झज्जर पहुंचाया जाएगा, शहीद होने वाले झज्जर का बेटा अमित, आर्मी की जाट रेजिमेंट में दिसंबर 2010 में भर्ती हुआ था।
बतादें शहीद अमित की शादी 11 नवंबर 2017 को हुई थी। अमित का एक साल का बेटा भी है, अमित ने अपनी पत्नी से आखिरी बार सोमवार को फोन पर बात की थी। अमित मार्च माह में अपनी यूनिट में गया था। फिलहाल अमित के शहीद होने की खबर घर में महिलाओं को नहीं दी गई है।
अधिकारियों ने दी फोन पर सरपंच को सूचना
मुंदसा गांव के सरपंच बृज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, अधिकारियों ने अमित के शहीद होने की खबर दी है। शहीद की अंतिम यात्रा की तैयारी ग्रामीणों के साथ विचार विमर्श के बाद की जाएगी।
