ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बच्चों को परोसे जाने वाले मिड-डे मील में मिलावट और खाने की गुणवत्ता को लेकर नए-नए मामले सामने आते रहते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बच्चों की सेहत के साथ होेने वाले खिलवाड़ का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपको अपने बच्चों की चिंता सताने लगेगी।
दरअसल, मुजफ्फरनगर में मिड डे मील में मरा हुआ चूहा पाया गया। इतना ही नहीं, मिड डे मील खाने से 9 बच्चों के बीमार होने की भी सूचना है। मामला मुस्तफाबाद के पंचेडा स्थित जनता इंटर कॉलेज का है। यहां मंगलवार को मिड के मील के मैन्यू में दाल चावल बना था।
दोपहर में बच्चों को खाना परोसा गया। जिसे खाने के बाद 9 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। ऐसे ममें बच्चों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जिसके बाद खाने की जांच की गई तो दाल में मरा हुआ चूहा निकला। सुत्रों के अनुसार मिड डे मील हापुड़ की संस्था जन कल्याण सेवा समिति की ओर से स्कूल में लाया जाता है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और जांच की जा रही है।


