ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल जिले में एचआईवी संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई है। पिछले कुछ महीनों में एचआईवी/एड्स संक्रमण के औसतन प्रति माह 17 मामले पाए गए हैं।
एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 8 महीनों में 138 एचआईवी पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। करनाल जिले में स्वास्थ्य विभाग के एकीकृत परामर्श और परीक्षण केंद्र में इस साल 1 अप्रैल से नवंबर तक एचआईवी संक्रमण के 138 नए मामलों को ट्रेस किया गया है।
करनाल में HIV पीड़ित मरीजों में बढ़ोतरी
साल जांच HIV बच्चे मौत
2013-14 32,235 196 0 13
2014-15 34,040 184 0 14
2015-16 36,181 191 2 12
2016-17 37,233 196 4 09
2017-18 38,037 189 6 06
2018-19 39,229 172 5 03
2019-20 29,868 138 4 02

