पिता थे अदालत में चपरासी, अपने बुलंद हौंसलों से बेटी बनी जज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज ऐसा कोई भी क्षेत्र हो, लड़कियां हों। पढ़ाई के साथ-साथ अच्छी नौकरियां पाने में भी लड़कियां आगे हैं। अभी हाल ही में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज ऐसा कोई भी क्षेत्र हो, लड़कियां हों। पढ़ाई के साथ-साथ अच्छी नौकरियां पाने में भी लड़कियां आगे हैं। अभी हाल ही में बिहार में एक लड़की न्यायिक सेवा में सफल हो कर जज बनी हैं। जी हां, अदालत में चपरासी की नौकरी करने वाले की बेटी अर्चना ने जज बनने का सपना देखा था और कड़ी मेहनत के बाद इस सपने का पूरा भी कर लिया।

 

दरअसल, 34 साल की अर्चना के पिता सोनपुर रेलवे कोर्ट में चपरासी के पद पर थे और अब उनकी बिटिया अर्चना कुमारी ने 2018 में हुई 30वीं बिहार न्यायिक सेवक परीक्षा में सफलता हासिल की है। पटना के कंकड़बाग की रहने वाली अर्चना का बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा में चयन हुआ है

judge

अर्चना ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, उनका परिवार एक सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। उस दौरान ही उन्होंने उस चपरासी क्वार्टर में जज बनने की प्रतिज्ञा ली थी और आज ईश्वर ने उस प्रतिज्ञा को पूरा कर दिया है। अर्चना ने आगे कहा कि, इस सपने को साकार करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। शादीशुदा और एक बच्चे की मां होने के बावजूद मैंने हौसला रखा और आज मेरा सपना पूरा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *