…जब 12 घंटे तक होता रहा युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने भी फेरा मुंह !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सवाई माधोपुर में एक युवती का अपहरण कर उसके साथ चलती कार में 12 घंटे तक दुष्कर्म किया गया, मामला 3 दिन पहले का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सवाई माधोपुर में एक युवती का अपहरण कर उसके साथ चलती कार में 12 घंटे तक दुष्कर्म किया गया, मामला 3 दिन पहले का बताया जा रहा है। य़ुवती के मुताबिक 3 दिन पहले जवाहर सर्किल इलाके से युवती अपने दोस्त के साथ कार में बैठी थी, इस दौरान उसके दोस्त कार में शराब पीने लगे। युवती ने इस बात का विरोध किया लेकिन उसके दोस्तों ने युवती को कार में जबरन बैठा लिया और उसे रात भर लेकर घूमते रहे।

वहीं,युवती ने बताया कि बदमाश युवती को कालवाड़ इलाके की ओर ले गए और युवती से पूरी रात कार में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात अंजाम दिया।

किसी तरह युवती ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों की मदद से पुलिस को फोन लगाया लेकिन पुलिस ने अपने यहां घटनास्थल नहीं होने की वजह से इंकार कर दिया, तब युवती ने जवाहर सर्किल पुलिस को इस बात की सूचना दी। यही नहीं पुलिस ने इस मामले को 3 दिनों तक दबाए रखा, इसके बाद में मामला उजागर हुआ, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *