युवती अब जिंदगी भर न भूल पाएगी प्रेम विवाह की ये खौफनाक सजा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुहला चीका के गांव मेगडा में उस समय सनसनी मच गई जब दिन दहाड़े  ज्वैलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुहला चीका के गांव मेगडा में उस समय सनसनी मच गई जब दिन दहाड़े  ज्वैलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये मामला जमीनी विवाद या आपसी रंजिश का नहीं बल्कि प्रेम विवाद का है। मिली जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय प्रिंस गांव मेंगड़ा में सुनयार की दुकान करता था। प्रिंस के भाई ने बताया कि लगभग 3 वर्ष पहले प्रिंस का प्रेम विवाह हुआ था और इस बात से प्रिंस की पत्नी के परिवार वाले नाराज थे। आए दिन प्रिंस को जान से मारने की धमकी देते थे।

firing
मृतक के भाई का कहना है कि, वह दोस्तों के साथ भाई को खाना देने गया था। दुकान पहुंचा तो वहां प्रिंस का साला कुरुक्षेत्र के गांव नीमवाला निवासी बलराम और उसके दो दोस्त इशाक जॉनी और गुरदीप खड़े थे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता बलराम ने पिस्तौल निकाल प्रिंस पर फायर कर दिया। इसके बाद तीनों वहां से फरार हो गए। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *