हरियाणा के किसान का बड़ा कारनामा, दूर-दूर से लोग आ रहे बगीचा देखने के लिए

ऑनलाइन डेस्क/लविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में एक किसान ने अमरूद की ऐसी किस्म तैयार की है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे…

ऑनलाइन डेस्क/लविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में एक किसान ने अमरूद की ऐसी किस्म तैयार की है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं और किसान की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, जींद के कंडेला गांव के किसान ने ऐसे अमरुद की खेती शुरु की है। अमरुद अब किलोग्राम के हिसाब से नहीं बल्कि प्रति अमरुद 100 रुपये के हिसाब से बिक रहा है। अमरुद का वजन करीब 800 से 1 किलो ग्राम है। खास बात यह है कि अमरुद का टेस्ट भी बहुत बढ़िया है और यह पूर्ण रुप से रासायनिक पदार्थों से दूर रखकर तैयार किया गया है।

farmer

किसान सुनील बताते हैं कि उन्होने करीब दो साल पहले तीन एकड़ जमीन पर अमरुद का बाग लगाया था। तब उन्होने एक एकड़ जमीन पर थाईलैंड की किस्म का अमरुद का बाग भी लगाया था। अब यह अमरुद का बाग पूरी तरह से तैयार हो गया है। यहां पर अब फल लगने शुरु हो गए हैं। इस बार अमरुद की अच्छी पैदावार हो रही है। वहीं, किसान सुनील के मुताबिक इस अमरुद के खेत में उन्होने ना ही तो किसी प्रकार का कोई रासायनिक पदार्थ डाला है और ना ही किसी प्रकार का स्प्रे किया है। बल्कि वो अपने बाग में गाय का गोबर डालते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *