गठबंधन वाली सरकार को लेकर अभय चौटाला ने कह डाला कुछ ऐसा..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश की गठबंधन सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि, एक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश की गठबंधन सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि, एक तरफ तो गठबंधन सरकार नौकरियों में 75 फीसदी प्रदेशवासियों को लेने की डींगे हांक रही है वहीं आए दिन नौकरीशुदा लोगों को नौकरी से हटाने के फरमान जारी कर रही है। भाजपा-जजपा को वोट देकर प्रदेश के लोग अब ठगा सा महसूस करने लगे हैं।
abhya
आरोपों की झडाी को जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि, इनेलो प्रदेश से होमगार्डों की सेवाएं समाप्त करने के  फरमान पर प्रदेश सरकार की कड़ी निंदा करती है। जब लोकसभा/विधानसभा के चुनाव आते हैं तब तो व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए देश-प्रदेश की सरकारों को ये होमगार्ड के जवान याद आ जाते हैं और जब सरकारों का स्वार्थ पूरा हो जाता है तो इन जवानों को फिर बेरोजगार बना दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *