इस बच्चे के आगे आप भी हो जाएंगे नतमस्तक, जाबांज की हिम्मत को करेंगे सलाम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कहते हैं अगर इंसान के हौंसले बुलंद हो तो वह आसमान की बुलंदी को भी छू सकता है। कुछ ऐसा ही कर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कहते हैं अगर इंसान के हौंसले बुलंद हो तो वह आसमान की बुलंदी को भी छू सकता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाय़ा है 10 साल के डांग वान खुयेन ने। यह 10 साल का बच्चा आज लोगों के लिए एक उदाहरण बन चुका है। जी हां, इस बच्चे की कहानी सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे और बच्चे की हिम्मत की दात देंगे।

जिस मासूम उम्र में हम को नहीं संभाल पाते, ये बच्चा अकेले रहता है, खाना पकाता है और खुद की देखभाल करता है। मां-बाप नहीं हैं, इसलिए अकेले रहता है। खेती करता है, सब्‍ज‍ियां उगाता और खुद उन्‍हें पकाकर खाता भी है। पिता की मौत हो गई, दादी ने दूसरी शादी कर दूसरे गांव में चली गई। छोटी सी उम्र में उस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गय़ा, लेकिन बच्चा अपने बुलंद हौंसलों से आगे बढ़ता गया।

innocent

 

 

दरअसल, पिता काम की तलाश में दूर शहर चले गए। हालात और भी बुरे हो गए, जब काम करते वक्‍त एक दुर्घटना में पिता की मौत हो गई। इधर दादी मां ने दूसरी शादी कर ली और दूसरे गांव चली गईं। यानी अब डांग अकेला हो गया, बिल्‍कुल अकेला। पहले पिता शहर से पैसे भेजते थे, जिससे परिवार चलता था। कपड़े खरीदे जाते थे। दादी मां खाना पकाकर ख‍िलाती थी। लेकिन अचानक से डांग की जिंदगी पूरी तरह बदल गई। अब वह अपने घर में अकेले रहता है।

 

एक रिपोर्ट के अनुसार, डांग को हर दिन घर के साथ सटे खेतो में काम करता है। ऐसा नहीं कि दूसरे परिवारों ने उसे गोद लेने की इच्‍छा नहीं जताई। लेकिन डांग ने किसी के साथ भी जाने से इनकार कर दिया। बच्चा साफ तौर पर कह देता है कि, वह अपना ख्याल खुद रख सकता है। जब डांग वान को अपने पिता की मौत की खबर मिली तो वह टूट गया। एक स्‍थानीय श‍िक्षक ने गांव वालों की मदद से कुछ पैसे जमा किए और डांग के पिता की लाश को शहर से गांव मंगवाया, जहां उनका अंतिम संस्‍कार किया गया।

 

 

https://www.facebook.com/LaoDongTVOnline/videos/755369511628408/?t=99

10 साल के डांग की एक और खास बात है। खुद अपना सारा काम करने और खेतों में मेहनत के बावजूद उसने एक भी दिन स्‍कूल नहीं छोड़ा है। वह हर सुबह साइकिल से स्‍कूल जाता है। क्‍लास खत्‍म करने के बाद घर लौटता है और फिर अपने रोज के काम में जुट जाता है। डांग का घर भी पक्‍के तौर पर नहीं बना है। घर में लकड़ी की दीवारें हैं, जिससे देर रात तेज हवाएं आती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई कहानी डांग वान खुयेन की कहानी उसी शिक्षक ने ऑनलाइन शेयर की थी। देश और दुनिया के लोग डांग के हिम्‍मत को सलाम कर रहे हैं। यह बच्चा आज सबके लिए हिम्मत का एक मिसाल बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *