नन्ही आंखों ने अभी सूरज की रोशनी भी न देखी थी, दादी ने दे दी खौफनाक सजा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बच्चियों, महिलाओं के शोषण के आए दिनों ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिन्होंने सभी को झकझोर कर रख दिया है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बच्चियों, महिलाओं के शोषण के आए दिनों ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिन्होंने सभी को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे मामले सामने आने के बाद ऐसा लगता है मानों मानवता धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। न जाने क्यों बेटियों को बोझ समझा जाने लगा है। महिलाओं को अपनी हवस बुझाने का जरिया समझा जाने लगा है। बेंगलुरु के मैदरहल्ली इलाके में एक ऐसा ही उदाहरण सामने आया है।यहां दादी को अपनी 7 दिन की मासूम पोती की हत्या कर डाली। मासूम ने अभी सूरज की रोशनी देखी बी नहीं थी कि, दादी ने उसकी दुनिया ही खत्म कर दी। कसूर था सिर्फ उसका लड़की होना।

bronbronbronbronbronbronbronbron

नवजात की मां ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह अपनी बच्ची को परमेश्वरी के पास रखकर वॉशरूम गई थी। जब वह लौटी तो बच्ची घर में नहीं दिखी। उसने पूछा तो उसकी सास ने बताया कि शायद कोई घर में घुसकर बच्ची को ले गया होगा। इससे घबराई तमिलसेल्वी ने चीख-पुकार लगानी शुरू कर दी।

baby

चीख पुकार की आवाज़ सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पुहंची पुलिस ने इलाके की छानबीन शुरू की तो उन्हें घर से ही सटे एक खाली जमीन पर बच्ची की लाश मिली। उसके सिर में कई जगह चोट के निशान थे। पुलिस को शक हुआ तो उसने दादी से पूछताछ शुरू की. पुलिस के दवाब में थोड़ी देर के अंदर ही दादी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *