ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: झज्जर के गांव से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक किसान दंपति ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक दंपति का शव घर के कमरे में एक ही रस्सी पर झुलता हुआ मिला।
वहीं, पुलिस का इस मामले में कहना है कि मृतक किसान दंपति अपने बेटे से परेशान थे और इसी के चलते उन्होंने सुसाइड किया है। फिलहाल पुलिस ने पड़ोसियों की सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जें में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए किसान दंपति के शवों को अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस इस मामले की जांच करने में भी जुटी हुई है।

