ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जीत के परचम लहराने वाली पहलवान बबीता फौगाट आज शादी के बंधन में बंध जाएंगी। बबीता और विवेक सुहाग रकी शादी चरखी दादरी के गांव बलाली में पूरे रीति- रिवाज से होने जा रही है। इसके बाद 2 दिसंबर को दिल्ली गांव पंपरावत विजवासन झटिकरा मोड पर जयराम प्रधान फार्म में रिसेप्सन का आयोजन किया गया है।
आपको बता दें कि दंगल गर्ल के रिसेप्शन में राजनीति से लेकर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। जिनमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों के अलावा सीएम मनोहर लाल समेत अन्य राजनेताओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई पहलवानों को भी निमंत्रण दिया गया है। शादी को लेकर बबीता के परिजनों ने बताया कि 1 दिसंबर को विवेक सुहाब 21 बरातियों के साथ बारात लेकर चरखी दादरी के गांव बलाली पहुंतेंगे।

