ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश के पुलिस स्टेशन में लेकर आने वाले शिकायतर्कताओं की शिकायत अब तेजी से निपटने लगेंगी। क्योंकि अब दूसरे विभागों की तरह पुलिस विभाग में भी फाइल ट्रैकिंग सिस्टम लागू किए जाने का फैसला लिया गया हैं। वहीं अब शिकायत मिलने से लेकर निवारण तक की स्टेट्स रिपोर्ट अपडेट करनी होगी। साथ ही थाना प्रभारी से लेकर पुलिस के आला अफसरों तक की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
गृह मंत्री अनिल विज ने यह निर्देश जारी किए। जिसमें खास बात यह है अब पुलिस अधिकारी अपनी मनमर्जी से किसी भी काम में आनाकानी नहीं कर पाएंगे। जिसका आगाद गृह मंत्री ने अपने कार्यालय से किया है। उनके चंडीगढ़ कार्यालय के अलावा अम्बाला में कार्यालय को भी पुलिस से संबंधित सभी शिकायतों को कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है। इसमें यह लिखा जा रहा है कि किस जांच का जिम्मा किस अधिकारी को सौंपा और तय समय पर कार्य हुआ या नहीं। साथ ही कार्य में देरी का कारण क्या रहा।
नहीं चलेगी अब पुलिस की मनमानी, हरियाणा में शुरू होगा ये नया सिस्टम
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश के पुलिस स्टेशन में लेकर आने वाले शिकायतर्कताओं की शिकायत अब तेजी से निपटने लगेंगी। क्योंकि अब दूसरे विभागों की…
