हरियाणा पुलिस विभाग में जल्द होगा ये बड़ा बदलाव, विज ने जारी किए आदेश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के पुलिस स्टेशनों में जाने वाली शिकायतें अब तेजी से निपटने लगेंगी क्योंकि दूसरे विभागों की तरह ही अब पुलिस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के पुलिस स्टेशनों में जाने वाली शिकायतें अब तेजी से निपटने लगेंगी क्योंकि दूसरे विभागों की तरह ही अब पुलिस विभाग में भी फाइल ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया गया है। अब शिकायत मिलने के बाद से लेकर निपटारा होने तक की ऑनलाइन स्टेटस रिपोर्ट अपडेट करनी होगी। इसके साथ ही थाना प्रभारियों से लेकर पुलिस के आला अफसरों तक की जिम्मेदारी तय की गई है।

police

आपको बता दें कि राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने ये फैसला लिया है और खास बात तो ये है कि अब पुलिसकर्मी अपनी मर्जी से किसी भी काम में आनाकानी नहीं करेंगे। इसका आगाज गृह मंत्री ने अपने कार्यालय से किया है।

anil vijAnil vij

विज के चंडीगढ़ कार्यालय सहित अंबाला के कार्यालय को भी पुलिस संबंधित सभी शिकायतों को कंप्यूटरीकृत किया जाएगा। जिसमें लिखा जा रहा है किस- किस जांच की जिम्मेदारी कौन से अधिकारी को सौंपी जाएगी और सही समय पर कार्य हुआ या नहीं। देरी का कारण भी इसमें बताना होगा। विज ने इस संबंध में डीजीपी को पत्र लिखा है। अब सभी शिकायतों को ऑनलाइन कराना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *