ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सरकार ने फास्टैग की अनिवार्यता की तारीख को 15 दिनों तक बढ़ाने का फैसला लिया है। बता दें कि सरकार ने ये कदम घोषणा के बाद भी फास्टैग की उपलब्धता सुनिश्चित करने में NHI के विफल रहने के कारण उठाया है। जिसके बाद अब बिना फास्टैग वाहनों के फास्टैग लेन में प्रवेश करने पर 15 दिसंबर तक किसी भी तरह का कोी जुर्माना नहीं लगेगा।
सरकार ने फास्टैग के लिए समय बढ़ाने के साथ- साथ कस्टमर केयर नंबर 1033 की सुविधा भी जारी की है। आपको बता दें कि पहले 1 दिसंबर के बाद से बिना फास्टैग लगे वाहनों के फास्टैग लेन में प्रवेश करने पर दोगुना टोल टैक्स लगने के प्रावधान बनाया गया था। अब तक 70 लाख फास्टैग जारी किए जा चुके हैं।

