जानिये क्यों खेल मंत्री ने प्रशिक्षकों के खिलाफ दिए कार्यवाही के आदेश ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा कैबिनेट में खेल मंत्री संदीप सिंह ने कुरूक्षेत्र जिले के शाहबाद कस्बे में स्थित दो खेल-नर्सरियों में अनुपस्थित पाए जाने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा कैबिनेट में खेल मंत्री संदीप सिंह ने कुरूक्षेत्र जिले के शाहबाद कस्बे में स्थित दो खेल-नर्सरियों में अनुपस्थित पाए जाने वाले प्रशिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के आदेश दियेे है।

sandeep singh

संदीप सिंह ने आज शाम 6.30 बजे शाहबाद के रामप्रसाद डी वी सीनियर सकेण्डरी स्कूल की हॉकी नर्सरी एवं सतलुज सीनियर सकेण्डरी स्कूल कीव हैंडबाल नर्सरी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान दोनों खेल नर्सरियों के प्रशिक्षक गैर हाजिर पाए गए, जिस कारण उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के आदेश दिए गए। इसके अलावा, खेल मंत्री ने गांव झांसा के सामुदायिक केन्द्र का भी औचक निरीक्षण किया औरइस दौरान गैर हाजिर पाए गए कर्मचारियों के खिलाफ जांच करने के भी आदेश जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *