ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद पुलिस ने एक मकान में चल रहे देह व्यापार के काले धंधा का भांडाफोड़ किया है। गुप्ता सूचना के आधार पर डीएसपी धर्मबीर पूनिया ने अपनी टीम के साथ रामनगर कॉलोनी के एक मकान में छापा मारा था, जहां 6 महिलाओं मसेत 4 पुरुषों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ मौके से कुछ युवक और युवतियों को भी पकड़ा गया है।
बताया जा रहा है कि मौके से काबू की गई युवतियां आसाम, कलकत्ता, पंजाब की रहने वाली थी। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस ने मीडिया को कवरेज से रोका और पुलिस प्रशासन की भी तब पोली खुली, जब पुलिस कुछ आरोपियों को मौके से बाहर निकालते हुए नजर आई। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

