ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद उद्धव ठाकरे की सरकार का आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा। लेकिन बहुमत परीक्षण के पहले कांग्रेस ने पेच फंसा दिया है। कांग्रेस ने भी मौका देखते हुए सीएम की मांग कर दी है। कांग्रेस चाहती है कि महाराष्ट्र में एनसीपी के अलावा उनकी पार्टी का भी एक डिप्टी सीएम हो। इस दौरान अजित पवार ने बीजेपी सांसद से मुलाकात की है। जिसको लेकर महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट से पहले हलचल बढ़ गई है।
महाराष्ट्र में आज उद्धव सरकार की अग्निपरीक्षा
बतादें कि उद्धव सरकार का आज फ्लोर टेस्ट होना है। ये फ्लोर टेस्ट आज दोपहर 2 बजे होगा। प्रोटेम स्पीकर दिलीप वालसे पाटिल फ्लोर टेस्ट कराएंगे।
