ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आंध्र प्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे बच्चों के माता-बाप का कलेजा पसीज जाएगा। यहां आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के एक स्कूल में बच्चों के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। जी हां, स्कूल के हेडमास्टर ने दो बच्चों को सजा के नाम पर क्लास में ही रस्सी से बांध दिया। बच्चे रोते रहे, लेकिन हेडमास्टर को जरा भी दया न आई। बच्चों ने घऱ में पहुंचते ही अपने अभिभावकों को पूरा वाक्या बताया।
इस घटना पर अभिभावकों ने स्कूल के हेडमास्टर की शिकायत की तो विवाद बढ़ गया। बाल अधिकार संगठन ने इस मामले का संज्ञान लिया। बाल अधिकार संगठन ने इसकी निंदा करते हुए कलेक्टर से इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह मामला सामने आने के बाद अब ये सवाल उठता है कि क्या शिक्षा के नाम पर बच्चों पर अत्याचार करना जरूरी है ? क्या बच्चों को पीटकर ही समझाया जा सकता है ?

